Follow Us:

बिलासपुरः स्वारघाट में नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस ने किया विशेष बैठक का आयोजन

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर के स्वारघाट में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर ने की। प्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ से अरुण शर्मा जो प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद पर तैनात हैं, उन्हें स्वारघाट में हुई नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के लिये बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक अरुण शर्मा ने कहा है कि नयनादेवी ब्लॉक की जो स्वारघाट में बैठक हुई है इसकी ग्राउंड रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस पार्टी के हाईकमान कुलदीप राठौर को जल्द ही सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और मजबूती से कार्य कर रही है।

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री और नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास ठाकुर ने भी नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिये बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना होगा। जिससे कांग्रेस पार्टी में फिर से नए युग का सूत्रपात होगा। रामलाल ठाकुर ने कहा है कि भाजपा ने छल-कपट की राजनीति के सहारे सत्ता पाई है जो ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती है। देश के विकास के लिये कांग्रेस की कुर्बानी को देश कभी भी नहीं भुला सकता है।