Categories: हिमाचल

नई पहल: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में स्थानीय वाद्ययंत्रों से होगा आरती का आयोजन

<p>अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा इस बार 8 से 14 अक्टूबर तक होगा। कुल्लू दशहरे में पहली बार स्थानीय वाद्य यंत्रों से आरती का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 8 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2019 तक सप्ताहभर चलने वाले अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव की तैयारी सम्बन्धी राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू दशहरा देश के लोगों के लिए एक महत्त्वपूर्ण आयोजन है और इसकी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखा जाना चाहिए।</p>

<p>उन्होंने निर्देश दिए कि हिमाचली कलाकारों को इस आयोजन में भाग लेने के पर्याप्त अवसर दिए जाने चाहिए ताकि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और इसे निखारने का उपयुक्त अवसर प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण खेल गतिविधियों को आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान निरतंर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 24 घण्टे जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय दलों व बाहरी राज्यों से आने वाले कलाकारों की उचित देखरेख होनी चाहिए और कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस वर्ष नई पहल करते हुए मेले के दौरान स्थानीय वाद्ययंत्रों से आरती का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को वर्तमान सरकार द्वारा शहर के सौन्दर्यकरण के लिए आरम्भ किए गए कार्यो की देखरेख करने व लोगों के आवागमन, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सरवरी-सुल्तानपुर-ढालपुर के बीच बने ऊपरी पुल जैसे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने के निर्देश दिए।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

2 hours ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

2 hours ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

2 hours ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

2 hours ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

2 hours ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

2 hours ago