Follow Us:

किन्नौर के निगम भंडारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में आगे, युवाओं के दिल पर छाया RS बाली का नाम

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस की कमान जल्द ही किन्नौर जिला के निगम भंडारी को मिल सकती है। निगम भंडारी अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि निगम भंडारी ने 40 हजार 010 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यदुपति ठाकुर को मात दे सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के दावेदार यदुपति ठाकुर को मिले 37 हजार 732 वोट और अमित पठानिया को 5 हजार 998 मत मिले, जबकि युवा जिला अध्यक्षों में कुल्लू जिला से बीर सिंह ठाकुर को 5 हजार 393 वोट, किन्नौर से चंदर प्रभाकर को 1 हजार 429 वोट ST कैटेगरी, बिलासपुर से आशीष ठाकुर को 2 हजार 533 वोट, शिमला ग्रामीण जिला से रविंदर सिंह 4 हजार 112 वोट, कांगड़ा जिला से पंकज कुमार 10 हजार 574 वोट, चंबा से सुन्नभ सिंह पठानिया 4 हजार 837 वोट जनरल कैटेगिरी, लाहौल स्पीति से अजीत को 491 वोट, ऊना से राघव ठाकुर को 2 हजार 468 वोट जनरल कैटेगिरी, सिरमौर से वीरेंद्र कुमार को 3 हजार 802 SC कैटेगिरी, सोलन जिला से अमित ठाकुर को 6 हजार 249 जनरल कैटेगिरी, मंडी से तरुण ठाकुर को 7 हजार 370 वोट मिले हैं। जबकि हमीरपुर जिला का परिणाम होल्ड पर रखा गया है।