प्रदेश में 5 सितंबर से 3 रूटों पर रात को बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया प्रदेश सराकर ने तीन रूटों पर संचालन का निर्णय लिया है। चम्बा-शिमला-चम्बा रूट पर हर रोज बस का संचालन शाम 5 बजे चम्बा से और शाम 6.30 बजे शिमला से किया जाएगा। मनाली-शिमला-मनाली रूट पर बस का संचालन शाम 7 बजे मनाली से और शाम 8 बजे शिमला से किया जाएगा। धर्मशाला-शिमला-धर्मशाला रूट पर बस का संचालन शाम 9.30 बजे धर्मशाला से और शाम 9.30 बजे ही शिमला से किया जाएगा।

बिक्रम सिंह ने कहा कि विभिन्न कामों के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों से लोगों का राजधानी शिमला में आवागमन होता है। रात्रि बसों के संचालन से लोगों के समय की बचत भी होगी। इन रात्रि बसों के यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अन्य क्षेत्रों से भी रात्रि बसों का संचालन आरम्भ किया जाएगा। निगम के क्षेत्रीय और उपमण्डलीय प्रबन्धकों को कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर, मास्क, गल्बज और फेस शील्ड नियमित रूप से उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

शिक्षक दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 5 अक्तूबर को होगा

वहीं, शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 5 सितम्बर, 2020 को आयोजित किए जाने वाला राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह अब 5 अक्तूबर, 2020 को 11 बजे प्रातः होटल पीटरहॉफ शिमला में यूनेस्को के विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर मनाया जाएगा। इस समारोह को भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर घोषित किए गए राष्ट्रीय शोक के कारण स्थगित किया गया है।

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…
Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…
प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत, सुरजीत सिंह…
आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…