<p>प्रदेश में बरसात ने खूब कहर बरपाया है और अनेक जगहों पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में सिरमौर जिला में पोंटा साहेब के धौलाकुआं में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र भरी नदी को पार करके कॉलेज पहुंच रहे हैं। क्योंकि सुंकर खड्ड पर कोई पुल नहीं है। पुल न होने के कारण छात्रों को कॉलेज जाने को दूसरा रास्ता बहुत लंबा पड़ता है। खासकर बरसात में छात्रों और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।</p>
<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/1_NsH-UZPus” width=”640″></iframe></p>
<p>इसलिए उन्हें मजबूरन बहती खड्ड को पार कर कॉलेज जाना पड़ता है। कॉलेज के छात्र और स्टाफ के लोग भी इससे परेशान हैं, साथ ही अनेक पंचायतों के लोग भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। कॉलेज छात्र ने बताया कि कॉलेज आने जाने को इसी खड्ड से होकर जाना पड़ता हैं खासकर बरसात में बहुत खतरा होता है। कॉलेज आने-जाने को यही रास्ता पास पड़ता है। प्रशासन और सरकार से कई बार इस खड्ड पर पुल बनाने को कहा गया मगर आज तक यहां पुल नहीं बन पाया है।</p>
<p> </p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…