Categories: हिमाचल

अटल टनल में कांग्रेस का नहीं कोई योगदानः विक्रम ठाकुर

अटल टनल को लेकर राजनीति गर्माती जा रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस अटल टनल में अपने योगदान को लेकर लगातार पत्रकार वार्ता कर रही है, वहीं हिमाचल सरकार के तकनीकी शिक्षा और परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस का अटल टनल में कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस किस पट्टिका को लगाने की बात कर रही है। पट्टिका में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम है जो कि उस समय देश के किसी भी संवैधानिक पद पर काविज नहीं थी। तो उनकी पट्टिका लगाने का कोई भी औचित्य नहीं बनता।

परिवहन मंत्री और तकनीकी शिक्षा और परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने जस्वां परागपुर में  एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सभी प्रोजेक्ट लटक गए हैं। लेकिन 10 हजार 400 करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग हुई है जिसके लिए हिमाचल सरकार काम कर रही है। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर लगातार हो रही देरी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल और केंद्र सरकार दोनों ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं, कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के जण्डौर पंचायत में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने लगभग 23 करोड़ 14 लाख की लागत से बहुतकनीकी संस्थान और लगभग 50 लाख की लागत से रेशमी कीट पालन भवन का शिलान्यास किया। इसके उपरांत पपलोथर में जिम का उद्घाटन भी किया और युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील भी की। साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पारगपुर में स्थानीय किसानो और लोगों को रेशमी कीट पालन खुलने से लाभ मिलेगा और तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए जिन बच्चों को दूर पंजाब जाना पड़ता था उन्हें अब घर द्वार ही शिक्षा ग्रहण करनी की सुविधा मिलेगी। अब बहुतकनिकी संस्थान में भवन की कमी भी नहीं रहगी।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago