Categories: हिमाचल

मालवाहक वाहनों में श्रद्धालु ढोने पर हुई नो एंट्री, प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस ने बढ़ाई नाकेबंदी

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की तरफ मालवाहक वाहनों में भेड़ बकरियों की तरह भर-भर कर रुख करने वाले श्रद्धालुओं को अब ऊना जिला के रास्ते हिमाचल प्रदेश में किसी कीमत पर प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस कप्तान के आदेशों के बाद आज सुबह ही सीमाओं पर हिमाचल पुलिस ने पहरा और कड़ा कर दिया है और श्रद्धालुओं से भरे ऐसे वाहनों को अब प्रदेश की सीमाओं के बाहर से ही वापस भेज दिया जा रहा है। इस तरह के वाहनों में मवेशियों की तरह भर-भर कर आने वाले श्रद्धालु एक तरफ जहां अपनी जान को जोखिम में डालते हैं, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के इस तरह आने से कोविड-19 संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसी दृष्टि से जिला पुलिस ने पंजाब से सटे तमाम बॉर्डर्स पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए कड़ाई से इस स्थिति से निपटने का फैसला लिया है।

पुलिस के एक्शन में आने के बाद बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर में श्रद्धालुओं के भरे दर्जनों मालवाहक वाहनों को वापस भी लौटाया गया। हालांकि दूरदराज के राज्यों से आए कुछ श्रद्धालुओं ने पुलिस से नोकझोंक भी की और आंशिक रूप से सड़क को बाधित करने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस ने फौरन स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारू किया। श्रद्धालुओं का कहना था कि वो राजस्थान और यूपी जैसे दूरदराज से क्षेत्रों से धार्मिक स्थलों में दर्शनों के लिए आये है लेकिन यहां पर उन्हें रोक दिया गया है जिससे उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, डीएसपी ऊना रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जिला ऊना में श्रद्धालुओं से मालवाहक वाहनों का प्रवेश नहीं हो पायेगा और इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की पंजाब के साथ सटी सीमाओं पर तैनाती भी कर दी गई है। रमाकांत ने कहा कि मालवाहकों में सवारी करना अपनी जान को जोखिम में डालना तो है ही इसके अलावा इन वाहनों में समाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो पाता है जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। मैहतपुर बॉर्डर पर श्रद्धालुओं द्वारा जाम लगाने का प्रयास किया था लेकिन इन्हे धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए बसों में सफर करने की हिदायत दे दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago