हिमाचल

नूरपुर में स्वयं सहायता समूहों को पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

नूरपुर: वन मंडल नूरपुर में जाइका वानिकी परियोजना के अतिरिक्त परियोजना से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों को पंचसूत्रों का मंत्र पढ़ाया गया। परियोजना के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डीके विज ने यहां आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक आर्थिकी कमाने के लिए आजीविका में सुधार करने के टिप्स दिए। उन्होंने एक आदर्श स्वयं सहायता समूह के लिए पांच सूत्र यानी रेगुलर मीटिंग, रेगुलर सेविंग, इंटरलोनिंग, समय पर ऋण अदायगी और सभी चीजों का रिकार्ड बनाए रखने बारे विस्तृत जानकारी दी।

डीके विज ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना पिछले चार वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आजीविका कमाने और उनकी आर्थिकी में सुधार करने के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से आहवाहन किया कि आजीविका में और सुधार करने के लिए जाइका वानिकी परियोजना से लाभ उठा सकते हैं। अतिरिक्त परियोजना निदेशक डीके विज ने कहा कि मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया के अथक प्रयासों से ही आज हिमाचल में जाइका वानिकी परियोजना वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। जिसका परिणाम आज सामने आने लगा है।

नूरपुर वन मंडलाधिकारी संजीव कुमार ने यहां मौजूद स्वयं सहायता समूहों को जैव विविधता के बारे विस्तृत जानकारी दी। आजीविका एवं प्रशिक्षण की प्रोग्राम मैनेजर प्रिया ने यहां उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त होकर अपनी आजीविका में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इससे पहले बीते बुधवार को वन परिक्षेत्र ज्वाली के तहत ग्रामीण वन विकास समिति बोलखास में स्वयं सहायता समूहों को बेहतरीन उत्पाद तैयार कर और आर्थिकी में सुधार करने बारे टिप्स दिए। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, सेवानिवृत हिमाचल वन सेवा अधिकारी यशपाल घरनेरिया, विषय वस्तु विशेषज्ञ नूरपुर सुकृति शर्मा, एफटीयू कोऑर्डिनेटर प्रियंका, आयुषी व पल्लवी भी उपस्थित रहीं।

Kritika

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

8 hours ago