Follow Us:

धर्मशाला में बनेगा नोर्थ इंडिया का सबसे बड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट: नेहरिया

|

विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में नोर्थ इंडिया का सबसे बड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए सकोह के समीप जगह तलाश ली गई है। ये बात विधायक विशाल नेहरिया ने मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 

विधायक ने कहा कि धर्मशाला में 14वें वित्त आयोग के तहत सर्वाधित पंचवटी पार्क का निर्माण किया गया है। इसके अलावा घराट का जीर्णोद्वार और चिल्ड्रन पार्क भी बनाए गए हैं। अब आगामी समय में धर्मशाला में वेस्ट मैनेजमेंट पर प्राथमिकता से कार्य होगा, जिससे कि धर्मशाला में कूड़े की समस्या का समाधान हो सके। इसको लेकर खाका तैयार किया जा रहा है।

इससे पूर्व विधायक नेहरिया ने अपने जन्मदिवस पर सराह गौ सदन में जाकर सुबह गौ सेवा की और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिदिन की भांति भाजपा मंडल कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिले।