Categories: हिमाचल

हिमाचल में मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

<p>हिमाचल सरकार ने प्रदेश के सभी वर्ग के मजदूरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट भाषण की घोषणा को पूरा करते हुए सरकार ने कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ा दी है। 19 अलग-अलग श्रेणियों के तहत मजदूरों को अब 250 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी मिलेगी। सरकार ने इसकी अधिसूचना 6 अगस्त को जारी कर दी है। इसे 1 अप्रैल, 2019 से लागू माना जाएगा। कामगारों को बकाया राशि का एरियर मिलेगा। प्रदेश सरकार ने न्यूनतम दिहाड़ी की अधिसूचना जारी कर दी है। हर वर्ग के कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ा दी है। अधिसूचना को एक अप्रैल 2019 से लागू माना जाएगा।</p>

<p>राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक कृषि, सड़कों का निर्माण एवं पत्थर पिसाई, लोक मोटर परिवहन, दुकानों एवं वाणिज्य स्थापन, वानिकी उद्योग, रसायन एवं रासायनिक उत्पाद, इंजीनियरिंग उद्योग, चाय बागवान, कारखाना अधिनियम, होटल एवं रेस्टोरेंट, निजी शैक्षणिक संस्थान, हाइड्रो विद्युत परियोजना, फार्मास्युटिकल उद्योग, अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक, घरेलू कामगार, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा सेवाएं, धार्मिक संस्थान, टोल टैक्स बैरियरों में कार्यरत कामगारों को इसका लाभ होगा।</p>

<p>संयुक्त श्रमायुक्त टीआर आजाद ने बताया कि 19 विभिन्न श्रेणियों के तहत अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल कामगारों की न्यूनतम दरों को पुनर्निर्धारित किया गया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

11 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

16 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

16 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

16 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

17 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

17 hours ago