Follow Us:

अब 27 मार्च को होंगे शाहपुर और कांगड़ा में क्रिकेट आकदमी के ट्रायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब होने के चलते 23 मार्च को आयोजित होने वाले क्रिकेट आकदमी के ट्रायल अब 27 मार्च को शाहपुर के सैनिक पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे और कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में सांय 3 बजे आयोजित होंगे।

जिला कांगड़ा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि 10 से 16 वर्ष के क्रिकेट खिलाड़ियों में लड़के और लड़कियां दोनों से आकदमी के लिए ट्रायल में कोई फीस नहीं ली जाएगी। सफेद किट, जन्म प्रमाण पत्र के साथ हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।