Categories: हिमाचल

अब कार्टन की जगह 20 किलो के क्रेट में बिकेगा हिमाचली सेब, बागवानों को मिलेगा फ़ायदा

<p>हिमाचल प्रदेश की सेब मंडियों ने सेब क्रेट में भरकर बेचने की व्यवस्था करने का पूरा मन बना लिया है। कोरोना काल में सेब कार्टन के बढ़ रहे दामों औऱ समय पर कार्टन न मिलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बागवानों के सेब को क्रेट में बेचने की तैयारी शुरू हो चुकी है। शिमला की पराला मंडी में प्लास्टिक क्रेट शुरू किया गया है। कार्टन में सेब की पैकिंग के कारण बागवानों पर पैकिंग का खर्चा भी अपेक्षाकृत अधिक बैठता है और सेब के दाम भी पूरे नहीं मिल पाते हैं। क्रेट में 20 किलो सेब आएगा। प्लास्टिक की ये क्रेट डिस्पोजेबल भी होगी।</p>

<p>हिमाचल फल फूल सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष जो स्वयं बागवान भी हैं बताते हैं कि सेब का कार्टन 150 से 200 रुपए का पड़ता है। जबकि प्लास्टिक की क्रेट 90 रुपए तक मिलेगी। क्रेट से बागवानों को कार्टन के कोविड में बढ़ाए गए मनमाने दामों से निजात मिलेगी। कार्टन में सेब 32 किलो तक पैक कर दिया जाता है जिसका दाम बागवानों को कम मिलता है जबकि क्रेट में 20 किलो ही होगा। शुरू में लकड़ी की पेटी में सेब जाता था उसके बाद कार्टन आए, अब क्रेट में सेब बिकने से बागवानों को फ़ायदा मिलेगा। कार्टन में सेब की पैकिंग का छह रुपये प्रति किलो खर्च आता है, जबकि क्रेट में सेब की पैकिंग करके मंडियों में बेचा जाए तो खर्चा दो रुपये प्रति किलो से कम आएगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2932).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>

<p>राज्य कृषि विपणन बोर्ड (APMC) शिमला किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा का कहना है कि हिमाचल की आर्थिकी में सेब का 5 हज़ार करोड़ योगदान रहता है। पिछले साल शिमला किन्नौर से 2 करोड़ सेब की पेटियां विभिन्न मंडियों तक पहुंची जिसके इस बार ज़्यादा होने का अनुमान है। इसको देखते हुए APMC ने दो दिन पहले पराला सेब मंडी में क्रेट लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 80 से 90 रुपए के बीच होगी। विदेशों खासकर ईरान आदि देशों से जो सेब देश में बिकने के लिए आता है, वह क्रेट में भरकर ही आता है। क्रेट में रखे सेब की गुणवत्ता भी सही रहती है। ये क्रेट सिर्फ एक बार उपयोग में लाए जाते हैं। बड़ी कंपनियां भी क्रेट में सेब खरीदकर बेचती हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

4 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

5 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

5 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

8 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

8 hours ago