Follow Us:

अब वेब सीरीज़ में नज़र आएंगे ‘कांगड़ा बॉयज़’, जल्द जारी होगा टीज़र

‘कांगड़ा बॉयज़’ अब जल्द ही एक वेब सीरीज़ में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज़ पहाड़ी भाषा में ही बनाई जाएगी जिसमें कुल 10 वेब एपिसोड होंगे। जल्द ही इसका पोस्टर और टीज़र लॉन्च होने वाला है।

डेस्क |

डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले ‘कांगड़ा बॉयज़’ अब जल्द ही एक वेब सीरीज़ में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज़ पहाड़ी भाषा में ही बनाई जाएगी जिसमें कुल 10 वेब एपिसोड होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कांगड़ा बॉयज़ के तीन अहम कलाकारों के अलावा और भी कई कलाकार नज़र आएंगे। आने वाले कुछ ही दिनों में जल्द ही इसका पोस्टर और टीज़र लॉन्च होने वाला है। ये सभी जानकारी बिलासपुर में व्यास फिल्म फेस्टिवल के दौरान इन्हीं युवकों ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी इस वेब सीरीज के फिल्म प्रसिद्ध निर्देशक अरविंद हैं। इस वेब सीरीज में दो गाने भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दर्शकों को उनकी यह वेब सीरीज बहुत पसंद आने वाली है। आने वाले वक़्त में और भी कलाकार जुड़ेंगे जिससे और भी मज़ा आने वाला है।

आपको बता दें कि कांगड़ा बॉयज़ ने वीडियो बनाने की शुरुआत बहुत पहले की थी। पहले उन्होंने हिंदी भाषा में वीडियो को तैयार किया लेकिन इसमें उनको दर्शकों से ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। लेकिन, जब उन्होंने अपनी लोकल बोली में वीडियो बनाई, तो उनको लोगों से बहुत प्यार मिला। इसके बाद इन्होंने अपनी स्थानीय भाषा में वीडियो बनानी स्टार्ट कर दी, इससे इनकी धीरे-धीरे पहचान बनती चली गयी।