Follow Us:

गाय से अब सिर्फ़ पैदा होगी बछड़ी, जल्द हिमाचल में शुरू होगा प्रोजेक्टः वीरेन्द्र कंवर

पी. चंद, शिमला |

शिमला, उत्तराखंड व हरियाणा के बाद हिमाचल प्रदेश में सेक्स शॉर्टिंग सीमेन प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। जिसके तहत गायों से अब सिर्फ़ बछड़ी ही पैदा होगी। गाय से बछड़ा पैदा नही होगा क्योंकि आधुनिक मशीनों के आ जाने से अब खेतों में जुताई के लिए बैलों की ज़रूरत नही रही है। नतीज़तन बैल सड़कों पर है। जिसको देखते हुए पशुपालन विभाग ने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। ये प्रॉजेक्ट 47.17 करोड़ का है। इसकी लैब पालमपुर में लगाए जाने का प्रस्ताव है।

ये जानकारी पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार गाय के संरक्षण एवं संबर्धन के प्रति वचनबद्ध है। इसके अलावा गाए के लिए दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट 44.15 का भी लाया जा रहा है। जिसका नाम  सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस रखा गया है। इस सेन्टर में गायों की नस्ल सुधारने और उनके संरक्षण पर काम किया जाएगा। सरकार भेड़, बकरी और गाय पालन को बढ़ावा दे रही है ताकि लोग स्वरोज़गार से जुड़ सकें।