Categories: हिमाचल

अब केंद्र की तर्ज पर हिमाचल में भी महिला कर्मचारियों को मिलेगी चाइल्ड केयर लीव!

<p>प्रदेश में महिला कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर बच्चों की देखभाल के लिए 2 साल का अवकाश (चाइल्ड केयर लीव) देने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य महिला आयोग ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार से मंजूरी मिलने पर महिला कर्मचारी बच्चों के 18 साल का होने के बीच उनके पालन-पोषण, परीक्षा तैयारी और अन्य कार्यों के लिए 730 दिन की छुट्टी ले सकेंगी।</p>

<p>इस प्रस्ताव के सिरे चढ़ने पर प्रदेश में कार्यरत हजारों महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार मौजूदा समय में महिला कर्मचारियों को दो बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिन का अवकाश देती है। केंद्र में सितंबर 2010 से इसे लागू किया गया है।</p>

<p>गौरतलब है कि मौजूदा समय में महिला कर्मियों को वर्तमान में दो बच्चों तक मातृत्व अवकाश का प्रावधान है। हरेक बच्चे के जन्म पर महिला कर्मी को 180 दिन की छुट्टी मिलती है। महिला आयोग के प्रस्ताव के सिरे चढ़ने पर महिला कर्मचारी दो बच्चों के पालन-पोषण और उनकी परीक्षा की तैयारियों के समय इस अवकाश की हकदार होंगी।</p>

<p>राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव दे रही है, लेकिन प्रदेश की महिला कर्मचारी अभी तक इससे वंचित हैं। इसीलिए आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

30 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

40 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago