राज्य वन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से छह फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। गुरुवार को वन मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में हुई वन विकास निगम निदेशक मंडल की 210वीं वैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा वन निगम में कार्यरत दैनिकभोगी और अंशकालीन कार्यकर्ताओं को सरकार की नीति के अनुसार वेतन बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।
वन मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि वन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए बोनस दिया गया। बैठक में वन निगम में कार्यरत दैनिकभोगी और अंशकालीन कार्यकर्ताओं को सरकार की नीति के अनुसार वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त वन निगम में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रथम जुलाई, 2021 से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति छह प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का भी निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि वन निगम ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति नियमित करने का निर्णय भी आज की बैठक में लिया। वन निगम की बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों को दीवाली उपहार की राशि भी बढ़ाई गई।
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…