Categories: हिमाचल

‘टीचर्स डे’ पर राज्यपाल ने 16 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से नवाज़ा

<p>राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिक्षक दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित समारोह में 16 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार प्रदान किए तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त चार शिक्षकों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक अच्छा इंसान बनने के लिए शिक्षा मुख्य आधार है। बच्चों के सर्वार्गीण विकास का उद्देश्य एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है, इसलिए शिक्षकों पर छात्रों में नैतिक मूल्यों का संचार करने की बड़ी जिम्मेदारी है।</p>

<p>पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने शिक्षक समुदाय से और अधिक वचनबद्धता व समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। यदि शिक्षक सक्षम हो तो वह छात्रों में अच्छे संस्कार संचारित कर सकता है। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक विकसित तथा समृद्ध राज्य के रूप में उभरने पर हर्ष जताते हुए कहा कि इसका श्रेय शिक्षक समुदाय को भी दिया जाना चाहिए।</p>

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। आज हिमाचल प्रदेश बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी प्रदेश की भूमिका निभा रहा है तथा एक सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश को देश में युवाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए बड़े राज्यों में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। हिमाचल में शिक्षा का साक्षरता दर, जो वर्ष 1951 में 7.98 प्रतिशत थी, आज बढ़कर 88 प्रतिशत हो गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

4 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

5 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

5 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

5 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

5 hours ago

प्रदेश ने एनईएसडीए में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल किया

डिजिटल तकनीक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के डिजिटल तकनीक विभाग ने…

5 hours ago