Follow Us:

गुरु नानक के 550 साला प्रकाश पर्व पर शिमला में समागम, CM सहित कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

पी. चंद, शिमला |

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में 29 सिंतबर को गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व पर समागम आयोजित किया जा रहा है। इस समागम में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिंसमे 550 यूनिट रक्त इक्कठा करने का लक्ष्य रखा गया है। वैसे तो नंवबर माह में गुरु पर्व मनाया जाता है लेकिन शिमला के मौसम के हिसाब से 29 सिंतबर को मनाया जा रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंदर सिंग ने बताया कि इस दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्लास्टिक का समागम में प्रयोग नहीं किया जाएगा। 28 को नगर कीर्तन और पालकी निकाली जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रकाश सिंह बादल सहित कई बड़ी हस्तियां इस समागम में शामिल होंगी।