Follow Us:

एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिला चंबा, 3.3 रिक्टर की तीव्रता की गई रिकॉर्ड

पी. चंद |

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र चंबा में शुक्रवार को बारह बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है।

बताया जा रहा है कि भूकंप की Lat: 32.7N & Long: 76.5 E और गहराई: 5 किमी के करीब मापी गई है।

वहीं मनाली, चंबा और लाहौल में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में अपने घरों से बाहर भागे। भूकंप की तीव्रता कम होने से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने पुष्टि की है।