Follow Us:

प्रदेश में शाम तक आए 123 मामले, कांगड़ा के व्य़क्ति ने तोड़ा दम

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल में कोरोना वायरस का कहर निरंतर बढ़ता ही जा रहा है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जिला कांगड़ा में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। ज्वाली निवासी 62 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। महिला को बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत के चलते टांडा के SRAI वार्ड में भर्ती करवाया था। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना को शाम तक 123 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा प्रदेश में  39 लोगों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अब तक 9 हजार 352 लोगों की संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 हजार 268 एक्टिव केस हैं। इस समय 5 हजार 992 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है और अभी तक हो 75 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें सिरमौर के किशनपुरा पांवटा साहिब से 56 वर्षीय पुरुष, ग्राम मझौली नाहन से 40 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से 29 वर्षीय पुरुष, कार्मेल स्कूल नाहन की 48 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से 47 वर्षीय पुरुष, कोलार पांवटा साहिब की 28 वर्षीय महिला, रूडकी की 29 वर्षीय महिला, पीओ ठाकुरद्वारा पच्छाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा बोगाधार नोहराधार की 36 वर्षीय महिला, ग्राम बराग रेणुकाजी से 30 वर्षीय पुरुष, शिमला रोड नाहन की 62 वर्षीय महिला, शिमला रोड नाहन की 32 वर्षीय महिला, हिमालयन इंस्टीट्यूट काला अम्ब से 19 वर्षीय पुरुष, शक्तिनगर, एचपीएसईबी कॉलोनी नाहन की 18 वर्षीय महिला, पालकी कॉलोनी नाहन की 19 वर्षीय महिला, अमरपुर मोहल्ला नाहन से 37 वर्षीय पुरुष, शक्तिनगर, एचपीएसईबी कॉलोनी, नाहन की 45 वर्षीय महिला, देवी पीओ मोगीनंद कला अंब की 54 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

देखें हर जिले की रिपोर्ट