Follow Us:

मुर्गी और मुर्गी उत्पादों के परिवहन पर एक सप्ताह बढ़ाई गई रोक

पी. चंद, शिमला |

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 18 जनवरी, 2021 को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदश में बाहरी राज्यों से आने वाले मुर्गी और मुर्गी उत्पादों के परिवहन पर अस्थाई रूप से लगाई गई रोक को एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी पक्षियों की मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और 17 जनवरी, 2021 को केवल 21 प्रवासी पक्षियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बर्ड फ्लू बीमारी की अधिसूचना 6 जनवरी, 2021 को जारी की गई थी। कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से मृत मुर्गियां प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में फैंकी जा रही थी। प्रदेश सरकार ने समय रहते इन मृत मुर्गियों के नमूने एकत्रित किए और प्रोटोकॉल के अनुसार इन्हें नष्ट कर दिया और समूचे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भोपाल लैब से उपरोक्त नमूमों की जांच रिपोर्ट में एवियन एन्फ्लुएंजा- एच5एन8 वायरस की पुष्टि हुई है।