Follow Us:

हिमाचल ई-विधान प्रणाली समझने के लिए शिमला पहुंचे उड़ीसा के विधानसभा अध्यक्ष सुरजया नारायण पात्रों

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला की ई-विधान प्रणाली का डंका देश-विदेश में बज रहा है। विधानसभा की पेपरलेस ई-विधान कार्य प्रणाली को देखने देशभर के कई राज्यों के प्रतिनिधिमंडल दौरा कर चुके हैं।  हिमाचल विधानसभा देश की ऐसी पहली विधानसभा है जहां पर सबसे पहले ई-विधान प्रणाली को लागू किया गया। जिसको देखने आज उड़ीसा के विधानसभा अध्यक्ष  सुरजया नारायण पात्रों अपनी 12 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे।

उड़ीसा विपक्ष के नेता प्रदीप्त कुमार नायक  भी प्रतिनिधिमंडल के साथ शिमला पहुंचे हैं। हिमाचल विधायक सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इनका विधानसभा पहुंचने पर स्वागत किया।