Categories: हिमाचल

धारा 118 मामला: पी. मित्रा के वॉयस सैंपल की सुनवाई 20 फरवरी तक टली

<p>धारा 118 से जुड़े मामले में पूर्व मुख्य सचिव पी मित्रा के वॉयस सैंपल पर गुरुवार को शिमला स्थित चक्कर फॉरेस्ट कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।</p>

<p>कोर्ट में पी मित्रा और उनके वकील अजय कोछड़ मौजूद रहे। कोर्ट ने अगली&nbsp; सुनावई 20 फरवरी को निर्धारित की है। अगली सुनवाई पर ही वॉइस सैंपल पर कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।</p>

<p>गौरतलब है कि&nbsp; धारा-118 मामले में पूर्व मुख्य सचिव व राज्य चुनाव आयुक्त पी मित्रा के खिलाफ जांच के लिए सरकार ने&nbsp; विजिलेंस को मंजूरी दे दी है। विजिलेंस ने मित्रा को आरोपी बनाने की सरकार से अनुमति मांगी थी।</p>

<p>बता दें कि गैर-हिमाचलियों को भू-राजस्व अधिनियम की धारा 118 के तहत प्रदेश में जमीन खरीदने की अनुमति दी जाती है। आरोप है कि पी मित्रा ने प्रधान सचिव राजस्व रहते धारा 118 के नाम पर स्वीकृतियां देने में भ्रष्टाचार किया। बीते 17 सितंबर को इस संबंध में विजिलेंस ने पी मित्रा से छह घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद एक बार और पूछताछ की गई थी। इस मामले में विजिलेंस ने जांच अधिकारी भी बदल दिए थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

3 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago