Follow Us:

पदमश्री डॉ योगेश चावला 6 अक्तूबर को फोर्टिस कांगड़ा में

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश के ख्याति प्राप्त लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश चावला फोर्टिस कांगड़ा में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाएंगे। 6 अक्तूबर को होने वाले इस स्पेशल लिवर रोग क्लीनिक में फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, हैपेटाइटिस, जोंडिस और लिवर से संबंधित अन्य बीमारियों का परामर्श उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही इस ओपीडी में लिवर रोग स्क्रिनिंग टैस्ट (फाइब्रो स्कैन) की सुविधा भी फ्री में उपलब्ध रहेगी।

स्पेशल लिवर क्लीनिक में कंस्लटेशन शुल्क मात्र 100 रुपए लिया जाएगा। इसके अलावा शाम चार बजे एक विशेष एजुकेटिव सेशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉ. योगेश चावला लिवर से संबंधित बीमारियों एवं बचाव पर विशेष जानकारी प्रदान करेंगे। इस सेशन में कोई भी इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. योगेश चावला लिवर संबंधी बीमारियों के उपचार में देश के श्रेष्ठ विशेषज्ञों में से एक हैं। उन्हें लिवर के मुश्किल रोगों के उपचार में महारत है। वह पीजीआई चंडीगढ़ में डायरेक्टर और विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। लिवर रोग उपचार के क्षेत्र में कई उपलब्धियां उनके नाम हैं। इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा स्थानीय लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में डॉ. चावला की सेवाएं यहां ली जा रही हैं।