Categories: हिमाचल

पालमपुर नगर निगम चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी की मतदाताओं की सूची, 33 हजार 333 मतदाता चुनेंगे 15 पार्षद

<p>पालमपुर में 33333 मतदाता 15 पार्षद चुनेंगे। मतदाताओं में 16630 पुरुष व 16703 महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं व पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब बराबर बराबर होने के कारण पुरुष व महिला दोनों की ही भूमिका पालमपुर नगर निगम के 15 वार्ड में पार्षदों को चुनने के लिए महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।</p>

<p>नगर निगम के वार्ड आइमा 1995 कुल मतदाता हैं, इनमें 964 पुरुष और 1031 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह से बनूरी वार्ड में कुल 2999 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 1469 व महिलाएं 1530 हैं। बिंद्रावन में 2345 कुल मतदाता हैं और इसमें 1160 पुरुष और 1185 महिलाएं हैं। चौकी वार्ड में कुल मतदाता 1860 हैं, इनमें 938 पुरुष व 922 महिलाएं हैं। घुग्घर खलीडू में 2430 कुल मतदाता हैं इनमें 1222 पुरुष और 1208 महिलाएं हैं।</p>

<p>होल्टा वार्ड में 1806 कुल मतदाता हैं, इनमें से 903 महिलाएं व 903 ही पुरुष हैं। इसी तरह से खलेट वार्ड में 2299 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1142 पुरुष व 1157 महिलाएं हैं। लोहना वार्ड में कुल 2857 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1402 पुरुष मतदाता अौर 1455 महिला मतदाता हैं। पालमपुर खास वार्ड में 2179 कुल मतदाता हैं और 1183 पुरुष व 996 महिलाएं हैं।</p>

<p>पालमपुर ऊपरला वार्ड में कुल 1930 मतदाता हैं, इनमें 968 पुरुष व 962 महिलाएं हैं। राजपुर वार्ड में 2139 कुल मतदाता हैं। 1038 पुरुष व 1101 पुरुष हैं। सुगर वार्ड में 1857 कुल मतदाता हैं और 949 पुरुष व 908 महिलाएं हैं। टांडा वार्ड में 2503 में कुल मतदाता हैं। इनमें से 1228 पुरुष व 1275 महिलाएं हैं। कुल 33333 मतदाता हैं और इनमें 16630 पुरुष व 16703 महिलाएं हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

13 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

13 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

15 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

16 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

17 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

17 hours ago