Categories: हिमाचल

हिमाचल में पंचायत चुनावों का आज हो सकता है ऐलान, सोशल मीडिया पर छाया चुनाव का खुमार

<p>पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में 3615 पंचायतों के चुनाव का ऐलान आज हो सकता है। प्रदेश की 3615 पंचायतों में 21384 वार्ड है। राज्य निर्वाचन आयोग आज पंचायत चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकता है। उसी के साथ प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार सहिंता भी लागू हो जाएगी। चुनावों के ऐलान से पहले ही सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोकना शुरू कर दी है। इस बार चुनावी मैदान में युवा चेहरे अधिक नज़र आ सकते है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8018).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>हिमाचल प्रदेश में 412 नई पंचायतों का गठन हुआ है। 23 पंचायतें नए नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में शामिल की गईं हैं। पंचायतों में 3615 प्रधान और उप प्रधान चुने जाने है। कांगड़ा में सबसे अधिक 4785 वार्ड हैं। मंडी में 3271, शिमला में 2304, चंबा में 1771, सिरमौर में 1601, ऊना में 1555, सोलन में 1524,&nbsp; हमीरपुर में 1430, कुल्लू में 1387, बिलासपुर में 1140, किन्नौर में 389 और लाहौल-स्पीति में 227 वार्ड हैं। पंचायत समिति के के 1792 वार्डों में चुनाव होगा।</p>

<p>राज्य निर्वाचन आयोग नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की तिथियों की घोषणा पहले ही कर चुका है। प्रदेश में होने जा रहे नगर निकायों की चुनाव में 56 फीसद पर महिलाएं रहेंगी। शहरी निकायों में 29 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों यानी की 50 शहरी निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें 50 अध्यक्षों में से 33 आरक्षित वर्ग के लिए हैं। इनमें 28 पर महिलाएं अध्यक्ष बनेंगी। 10 जनवरी को होने वाले मतदान से नगर परिषद और नगर पंचायतों के 416 वार्ड सदस्यों का चयन होगा और उनमें से अध्यक्ष का चुनाव होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

23 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

22 hours ago