Follow Us:

पेपर लीक मामला: कांगड़ा के मंत्रियों के नाम भी नहीं जानते थे पकड़े गए युवक

फर्जीवाड़ा कर हिमाचल पुलिस में ऐसे युवक भर्ती होने जा रहे थे, जो कांगड़ा के मंत्रियों का नाम तक नहीं जानते थे

मृत्युंजय पुरी |

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला।

पेपर लीक मामले में पकड़े गए युवकों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल फर्जीवाड़ा कर हिमाचल पुलिस में ऐसे युवक भर्ती होने जा रहे थे, जो कांगड़ा के मंत्रियों का नाम तक नहीं जानते थे। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी मुख्यमंत्री तक का नाम नहीं जानते थे।

पुलिस ने जब उनसे कांगड़ा जिले के तीन मंत्रियों के नाम पूछे तो जवाब में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कांगड़ा जिले का मंत्री बताया।

पुलिस को ऐसे हुआ युवकों पर शक

बता दें कि पुलिस में भर्ती होने के लिए 6 से 8 लाख देकर लिखित परीक्षा में पास हुए युवक चार मई को धर्मशाला में दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को उनपर शक हुआ और अधिकारी उनसे पूछताछ करने लगे। पुलिस ने इनसे पूछा कि हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन है। कांगड़ा जिले आरोपी युवक युवकों मुनीष कुमार, मनी चौधरी और गौरव को मुख्यमंत्री का नाम तक पता नहीं था। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर हैरान हैं कि जिन युवकों को हिमाचल के मुख्यमंत्री और अपने ही जिले के मंत्रियों का नाम तक नहीं पता, वे अगर नौकरी पा लेते तो क्या करते।