Follow Us:

मंगलवार छोड़ छह दिन वंदे भारत में सफर कर सकेंगे यात्री

desk |

अंब-अंदौरा वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री अब मंगलवार छोड़ छह दिन वंदे भारत में सफर कर सकेंगे। नई दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए आज से शेड्यूल लागू हो जाएगा।
इसका शेड्यूल उत्तरी रेलवे और आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस 22447 नई दिल्ली से सुबह 5.50 पर रवाना होती है और सुबह 10.34 बजे ऊना और 11.05 पर अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।