Follow Us:

‘महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित’

डेस्क |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और देश की आज़ादी में दोनों के योगदान को याद किया।

इस मौक़े पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना जीवन हमेशा दूसरों के लिए जिया और सभी को साथ लेकर चले। राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को सभी के लिए आदर्श बताते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया और अहिंसा के दम पर ही हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलवाई।

आज पूरा विश्व उन्ही के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर रहा है।वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा की उन्होंने ही जय जवान और जय किसान का नारा दिया था और उसी का परिणाम है की आज देश अन्न उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बना है।