Categories: हिमाचल

अस्पतालों में डॉक्टरों के तबादलों से लोग हो रहे परेशान, सरकार सेवानिवृत डॉक्टरों से सेवाएं लेने का करे प्रयास: शांता

<p>भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा टांडा और कुछ अन्य स्थानों पर डॉक्टरों के तबादलों के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। कोरोना के चलते रोगियों की संख्या सब जगह बढ़ रही है। डॉक्टर पहले ही बहुत कम हैं ऐसे में अब और अधिक परेशानी होगी। वैसे भी पूरे प्रदेश में डॉक्टर और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों की कमी अनुभव की जा रही है।</p>

<p>इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे प्रदेश में सेना, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के अवकाश प्राप्त डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ की सेवाएं लेने का प्रयत्न करें। इस प्रयोग के लिए मुख्यमंत्री विशेष योजनाएं बनाएं। उन अवकाश प्राप्त लोगों से विशेष अपील करें। इस तरीके से मानव संसाधन की कमी को पूरा किया जा सकता है।</p>

<p>शांता ने कहा कि नई विकट परिस्थिति में इन सब कामों के लिए सरकार को अधिक धन की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से विशेष अपील करें। हिमाचल प्रदेश की 70 लाख लोग ऐसे हैं जो कम या अधिक कुछ न कुछ अवश्य दे सकते हैं। कई स्थानों पर बहुत सी संस्थाएं पहले ही काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री अपील करें और यह 60 लाख लोग कुछ न कुछ दान करें तो सरकार का बहुत बड़ा काम हो सकता है।</p>

<p>उन्होंने सभी विपक्षी दलों के नेताओं से अपील की है कि वे भी इस काम में सरकार का पूरा सहयोग दें। शांता ने याद दिलवाया कि बंगला युद्ध के समय हमारी पार्टी ने उस समय की सरकार का पूरा साथ दिया था। अटल जी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा तक कहा था। इसके साथ ही शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया है। इससे पहले भी वे एक लाख का चेक भेंट कर चुके हैं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

2 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

2 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

2 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

3 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

3 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

7 hours ago