Follow Us:

सांसद राम स्वरूप शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग, पत्नी ने दी नम आंखों से विदाई

पी. चंद |

सांसद राम स्वरूप शर्मा का पार्थिव शरीर वीरवार सुबह करीब 9 बजे उनके पैतृक निवास स्थान जलपेहड़ में दिल्ली से सड़क के रास्ते पहुंचा। इस दौरान हज़ारों लोगों ने अपने लोकप्रिय सांसद की नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी, मुख्यमंत्री के ओ एस डी शिशु भाई धर्मा, सतपाल सत्ती, जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक विशेष रूप से उनके निवास स्थान पर उपस्थित रहे।

उनके निवास स्थान में उनका पार्थिव शरीर आम जनता के लिए दर्शन करने को तकरीबन एक घंटे तक रखा गया। उसके बाद पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद उनकी देह को उनके निवास स्थान से धार्मिक स्थल मछयाल के लिए ले जाया गया। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी हेलिकॉप्टर से जोगिंदर नगर पहुंच कर सबसे पहले सांसद के घर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, उसके बाद वे मच्छयाल में सांसद राम स्वरूप शर्मा के अंतिम संस्कार में भाग लेंगें।