Follow Us:

हिमाचल में इतने दिन बारिश-अंधड़ की चेतावनी, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। हिमाचल में मौसम अगले 13 जून तक खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। प्रदेश के उच्च पर्वतीय, मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अंधड़ और बारिश  की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक ने बताया कि 11 और 12 जून को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। जबकि 14 जून को मौसम साफ रहेगा और 15 से फिर कुछेक क्षेत्रों में बारिश होगी।

बता दें कि प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने पूरे चर्म पर है। हिमाचल में पड़ रही भीष्म गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जिला ऊना में दर्ज किया गया। रविवार को भी ऊना का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। जबकि बिलासपुर  का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।