<p>नाहन पुलिस ने 2 वन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से सैन की लकड़ी के 24 नग भी बरामद किए हैं। दोनों पर फॉरेस्ट वीट त्रिलोकपुर भुड्डा में अवैध कटान का आरोप भी है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले कौलांवाला भुड्डा इलाके में वन विभाग ने गश्त के दौरान सैन के पेड़ों के ठूंठ (पीस) बरामद किए। इसके बाद वन विभाग ने अवैध कटान का मामला पुलिस के पास दर्ज करवाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।</p>
<p>छानबीन के दौरान पुलिस ने गुलाब नबी और यूसुफ अली निवासी कौलांवाला भुड्डा को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद वन विभाग ने मौके से चोरी की गई लकड़ी भी बरामद की। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।</p>
<p> </p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…