Follow Us:

नशे के खिलाफ मंडी पुलिस की कार्रवाई, चिट्टा और चरस के साथ म‍हिला समेत 9 गिरफ्तार

|

Mandi drug bust: मंडी पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए शहर में दो जगहों पर छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंडी पुलिस की विशेष छानबीन इकाई (एसआईयू) और सदर थाना पुलिस की टीम ने बीते दिनों एक महिला, उसके बेटे और भांजे को 34 ग्राम चिट्टे और डेढ़ लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। महिला पहले भी पांच बार नशे की तस्करी में पकड़ी जा चुकी है, यह छठी बार है जब उसे पकड़ा गया है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस पिछले कुछ समय से महिला पर नजर रखे हुए थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में महिला के घर से चिट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने तल्याहड़ में एक और मामले में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ और एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है। इसी बीच, थाना ऑट पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों से 467 ग्राम चरस बरामद की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।