Categories: हिमाचल

मालरोड पर किसानों के पुलिसिया दमन की घटना लोकतंत्र के लिए काला धब्बा: सीटू

<p>शिमला के माल रोड़ पर किसानों के पुलिसिया दमन की सीटू राज्य कमेटी ने घोर निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए काला धब्बा करार दिया है। राज्य कमेटी ने मीडियाकर्मियों के साथ पुलिसिया धक्कामुक्की को तानाशाही करार दिया है। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने गिरफ्तार किसानों को तुरन्त रिहा करने की मांग की है। उन्होंने बेकसूर किसानों व मीडियाकर्मियों से धक्कामुक्की करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन किसानों के आंदोलन को बलपूर्वल दबाना चाहती है। आज के माल रोड़ के किसानों के पुलिसिया दमन ने लोकतंत्र व हिमाचल प्रदेश को शर्मसार किया है। मीडियाकर्मियों से पुलिसिया धक्कामुक्क़ी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। पुलिस यह बताए कि किसानों ने कोई नारा तक नहीं लगाया और न ही वे चार से ज़्यादा की संख्या में प्रदर्शन कर रहे थे तो फिर धारा 144 कैसे और कहां टूटी। लोकतंत्र में तानाशाही का कोई स्थान नहीं है। अपनी कारगुज़ारी को सही साबित करने के लिए पुलिस व सरकार अब अनेकों कहानियां भी गढ़ सकते हैं जैसे गुड़िया कांड में किया था। जब सत्तासीन पार्टियों के सैंकड़ों लोग रिज पर प्रदर्शन करते हैं तो यही पुलिस खामोश रहती है परन्तु जब देश के किसान व मजदूर जनता की आवाज़ बुलंद करते हैं तो उनके साथ धक्कामुक्की,बदसलूकी व मारपीट की जाती है।</p>

<p>विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि किसानों की मांगों व दमन के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में सीटू राज्य कमेटी 24 जनवरी से प्रदेश के हर जिला के लिए शिमला, हमीरपुर व कुल्लू से तीन जत्थे चलाएगी। इन जत्थों के माध्यम से किसान विरोधी तीन काले कानूनों व बिजली विधेयक 2020 के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा व किसान आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

8 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

8 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

8 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

9 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

9 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

13 hours ago