Categories: हिमाचल

जीवन-मूल्यों का राजनीतिकरण मीडिया के लिए खतरे का संकेत: शांता कुमार

<p>भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और&nbsp; हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि जीवन मूल्यों के राजनीतिकरण से&nbsp; मीडिया को भी कई खतरों&nbsp; का सामना&nbsp; करना पड़ रहा है जो देश और समाज दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रदूषण से&nbsp; प्रजातांत्रिक संस्थायें भृष्ट होती जा रही हैं जिस पर अंकुश लगाने का दायित्व जिम्मेदार मीडिया का है।</p>

<p>लखनऊ की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था &#39;रंग भारती&#39; ने&nbsp; हिंदी पत्रकारिता की 193 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में अपने संबोधन में शांता कुमार ने कहा कि देश में हिंदी पत्रकारिता का उदभव राष्ट्रीय जागरण के उदघोष से हुआ। जिसने अंग्रेज़ों को देश छोड़ने के लिए विवश किया।&nbsp; उन्होंने कहा आज़ादी के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में जो व्यापक बदलाव आए हैं वे सुखद तो हैं पर चुनोतियों से भरे हैं ।&nbsp; इस सन्दर्भ में उन्होंने &#39;पेड़-न्यूज़&#39; का हवाला दे कर मीडिया को सचेत किया।</p>

<p>इस अवसर पर शांता कुमार को&nbsp; रंग भारती की ओर से हिंदी&nbsp; लेखन एवं शुचिता पूर्ण राजनीति में विशिष्ट योगदान के लिये &#39;अमीर खुसरो रंगभारती&nbsp; सम्मान&#39; भी प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के कर-कमलों से शांता को सम्मान प्रदान किया गया। संस्था और राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए शांताकुमार ने कहा कि चुनावी राजनीति को अलविदा कहने के बाद इस सम्मान की मेरे लिए अधिक महत्ता है क्योंकि अब में अपना समस्त समय&nbsp; साहित्य के माध्यम से समाज की सेवा में गुजारना चाहता हूं। समारोह में उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्तिथ थे।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

23 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

55 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago