Follow Us:

प्रभात चंद बने हिमाचल OBC आयोग के नए चेयरमैन

➤ सरकार ने रिटायर HPAS अधिकारी प्रभात चंद को OBC आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया
➤ नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू, शर्तें बाद में जारी होंगी
➤ कांगड़ा में नया OBC नेता खड़ा करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा कदम


शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने रिटायर HPAS अधिकारी प्रभात चंद (बैच 2005) को हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट श्याम भगत नेगी ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जबकि नियुक्ति से संबंधित शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

प्रभात चंद कांगड़ा जिले के जवाली उपमंडल के धन गांव के निवासी हैं। वे प्रशासनिक सेवा में रहते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुछ समय पहले सेवानिवृत्त होने के बाद वे राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे।

सूत्रों के अनुसार, नौकरी के दौरान प्रभात चंद चंदर कुमार के करीबी माने जाते रहे हैं। अब वर्तमान सरकार ने उन्हें सीधे OBC आयोग के चेयरमैन का दायित्व सौंपकर कांगड़ा में OBC वर्ग में नया नेतृत्व उभारने की रणनीति दिखाई है। इस नियुक्ति के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें आने वाले विधानसभा चुनावों में टिकट के लिए भी प्रोजेक्ट किया जा सकता है।

पिछड़ा वर्ग आयोग क्या करता है?

  • राज्य में कौन OBC श्रेणी में शामिल होगा या बाहर होगा, इस पर निर्णय करता है।

  • सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों से संबंधित मामलों में सरकार को सिफारिशें देता है।

  • यह एक क्वासी-जुडिशियल निकाय है, जो शिकायतों और दावों की जांच करता है।

  • सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।