Follow Us:

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने BJP सरकार पर किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप

मृत्युंजय पुरी |

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने रैत्त कांग्रेस कार्यलय में प्रेस वार्ता के दौरान देश की भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। दूसरी तरफ विधानसभा शाहपुर में नवनियुक्त वीडीसी सदस्यों को लेकर मौजूदा विधायिका एव मंत्री पर धनबल और डराने दबाने का लगाया आरोप। पठानिया ने कहा कि मोदी सरकार क्यों इतनी अड़ गयी है जो किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। अगर किसान कृषि बिल को लेकर आंदोलन कर रहे है और देश के किसान कृषि बिल को नही चाहते है तो मोदी सरकार की कौन सी मजबूरी है जो किसानों की बात को अनसुना करके कृषि बिल को किसानों पर थोपने पर अड़ गयी है। केंद्र सरकार ने अगर किसानों के लिए बिल पास किया है तो किसानों के कहने से इस बिल को क्यों नहीं वापिस लिया जा रहा है।इससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार किसी के इशारे पर मजबूरी से कृषि बिल को लेकर झुकना नही चाहती है।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधे मिला कर खड़ी है।और किसानों के समर्थन में हर कदम पर साथ हैं। आने बाले समय मे जो देश के  किसान अगर जो भी कदम उठायेगा शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस उसका स्वागत करेगा और साथ खड़ा मिलेगा। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की 26 वीडीसी सदस्यों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों को देर से करवाने के लिए प्रशासन और सरकार की मिलीभगत का करार दिया है।कर्मचारी संबिधान को आगे रख कर काम करे न कि भाजपा के कार्यकर्ता बन कर।

पठानिया ने कहा कि  पहले कोरम में कांग्रेस समर्थित वीडीसी 14 सदस्यों के साथ चुनाव प्रक्रिया में गए थे। लेकिन चुनाव करवाने  बाले कर्मचारियों ने बाकी के सदस्यों को बुलाने की हिम्मत नहीं की। अगर पहली बार ही कांग्रेस समर्थित 14 वीडीसी सदस्य खंड विकास ब्लॉक रैत्त के हाल में पहुच गए तो इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पास बहुमत पूरा था। लेकिन चुनावो को आगे ले जाने से साफ जाहिर हुआ कि भाजपा नवनियुक्त वीडीसी सदस्यों पर दबाब डाल कर ओर धनबल का प्रयोग करके अपना बहुमत साबित करने में लगी है। उन्होंने कहा कि फिर भी शाहपुर के अंदर कांग्रेस समर्थित नवनियुक्त वीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।