Follow Us:

राहुल गांधी की पद यात्रा में शामिल हुए प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य, भेंट की हिमाचली टोपी

पी. चंद |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हुए.

 

 

मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को विधानसभा चुनावों का फीडबैक दिया. विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने इन दिनों दिल्ली में डेरा डाला हुआ है. प्रतिभा सिंह ने बीते दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की है.

अब इसी कड़ी में अपने बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई. उन्होंने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ इस दौरान मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया.