हिमाचल

प्रतिभा सिंह दिल्ली रवाना, चारों लोकसभा सीट और उपचुनाव में जीत का दावा

लोकसभा और विधान सभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर आज दिल्ली में कांग्रेस का मंथन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली रवाना,चारों लोकसभा सीट और उपचुनाव में जीत का दावा।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है भाजपा ने चार मे से दो सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है जबकि कांग्रेस आज दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गई है जबकि सीएम सुक्खू भी दिल्ली में ही मौजुद हैं। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट के साथ छ विधान सभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं।

वीओ: दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों के नामों को लेकर आज पार्टी हाई कमान के साथ बैठक है। पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगी और लोकसभा की चारों सीट पर जीत के लिए काम किया जायेगा। इसके अलावा विधान सभा उपचुनाव में भी कांग्रेस मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा के हिमाचल में सरकार बनाने के दावे पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा दावा कर सकती है लेकिन कांग्रेस पार्टी भी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी और विधान सभा के उपचुनाव में सभी सीटें जीतने के लिए काम किया जायेगा।

Kritika

Recent Posts

चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान: डीसी

धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…

6 hours ago

धर्मशाला: 18 को धौलाधार कॉलोनी में बिजली बंद

धर्मशाला, 16 मई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला ने बताया कि 18 मई, 2024 (शनिवार)…

6 hours ago

आबकारी विभाग ने 1.16 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की

आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन,…

6 hours ago

भारी वाहनों के लिए मनाली -बारालाचा -लेह मार्ग अभी बंद

 केलांग 16 मई : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के दारचा से आगे बारालाचा दर्रा लेह…

7 hours ago

आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा: कंगना

कुल्लू: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस नेताओं को उनके पाकिस्तान समर्थित बयान के लिए…

7 hours ago

गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…

8 hours ago