Follow Us:

भाजपा पन्ना समितियों का तोड़ होगी कांग्रेस बूथ कमेटी, प्रतिभा सिंह के दावों में कितना दम?

भाजपा के पन्ना समितियों का तोड़ निकालने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भी कार्य योजना तैयार कर ली है।

पी. चंद |

हमीरपुर: भाजपा के पन्ना समितियों का तोड़ निकालने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भी कार्य योजना तैयार कर ली है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस बूथ में समितियों का गठन करेगी। यह समिति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय करेगी। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए यह बयान दिया है।

दरअसल, उनसे भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर सवाल किया गया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और बूथ में समन्वय के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों को गठन किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभा सिंह ने दो निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले से दोनों विधायकों की विचारधारा भाजपा की थी। देर सवेर उन्होंने भाजपा में शामिल होना ही थे।

भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के सुक्खू और प्रतिभा में अनबन की खबरों पर कहा हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कोई वैचारिक मतभेद नहीं है। सभी नेता एकजुट हैं। भाजपा के नेता प्रदेश में डरे हैं और यही वजह है हर मंच पर पीएम मोदी को उतारा जा रहा है। हजारों करोड़ खर्च पीएम की रैलिया की जा रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा पीएम के कार्यक्रमों के आयोजन में सरकारी मशीनरी और धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। पीएम की शिमला रैली से प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि पीएम कोई सौगत देंगे लेकिन सीएम ने मंच से कोई मांग तक नहीं रखी। महिला प्रत्याशियों को आगामी विस चुनावों में टिकट आवंटन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास पहले भी कांग्रेस करती आई है और आगामी दिनों में मजबूत महिला नेत्रियों को टिकट भी दिए जाएंगे और उनको जिताने के भरपूर प्रयास होंगे।