हिमाचल

हिमाचली यूथ में जोश भरेगी आरएस बाली की अगुवाई वाली रोजगार संघर्ष यात्रा: प्रतिभा सिंह

धर्मशाला: हिमाचल में आरएस बाली की अगवाई में निकल रही रोजगार संघर्ष यात्रा पूरे प्रदेश के युवाओं में जोश भर देगी। इस यात्रा से पूरे प्रदेश के युवा जुड़ेंगे। यह बात पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने दाड़ी मेला मैदान में सुधीर शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में कही। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगार युवाओं का आंकड़ा 14 लाख को टच कर रहा है। इसका एकमात्र कारण प्रदेश की जयराम सरकार का निकम्मापन है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसके तहत युवाओं को रोजगार दिया जा सके। एक सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सेपु बड़ी समेत हिमाचल से जुड़ी अन्य लच्छेदार बातें उछालकर जनता को भ्रमित करते हैं। वह मुद्दे की बात नहीं करते।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में फोरलेन, आईटी पार्क, एयरपोर्ट जैसे दर्जनों प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की नाकामी के कारण ठप पड़े हुए हैं। उन्हें इन सभी मसलों पर हिमाचल की जनता को जवाब देना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और कथनी में फर्क है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

1 hour ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

5 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

5 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

22 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

22 hours ago