Categories: हिमाचल

हिमाचल में प्री-मॉनसून की दस्तक, अगले सप्ताह तक बारिश के आसार

<p>हिमाचल प्रदेश में प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सप्ताह भर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 11 जून से प्रदेश में प्री मॉनसून की बौछारें पड़ेंगी। इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में जमकर मेघ बरस रहे हैं। इस बार मानसून गत वर्षों के मुकाबले एक सप्ताह पूर्व ही दस्तक दे देगा, जिसके सामान्य रहने के आसार हैं। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिशों का दौर जारी रहेगा। उसके बाद प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। हिमाचल में बारिश के चलते तामपान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है।</p>

<p>मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्री-मानसून 11 जून से शुरू हो रहा है लेकिन इससे पहले भी अप्रैल से जून माह तक अच्छी बारिश प्रदेश में देखने को मिली है। भले ही जनवरी से फरवरी तक बारिश और बर्फ़बारी सामान्य से कम दर्ज की गई थी। गत रात्री से लेकर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।</p>

<p>&nbsp;इस बार प्रदेश में मॉनसून एक सप्ताह पहले&nbsp; 25 जून के आसपास&nbsp; दस्तक दे सकता है। अमूमन हर साल 1 जुलाई के आसपास प्रदेश में मॉनसून दस्तक देता था। इस बार प्रदेश में मॉनसून के सामान्य रहने के आसार भी मौसम विभाग ने जताए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

11 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

12 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

14 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

14 hours ago