Follow Us:

गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, EMT टीम ने कराई सफल डिलीवरी

नवनीत बत्ता |

नाहन मेडिकल कालेज नाहन से चंडीगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज 32 के लिए रेफर एक गर्भवती ने एम्बुलेंस में ही एक नवजात को जन्म दिया है। ये सब एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से संभव हो पाया। जानकारी के अनुसार नाहन तहसील के विक्रमबाग़ इलाके की एक सरोज पत्नी जाहिद को प्रसव पीड़ा के चलते नाहन मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था। रात के समय अचानक तबियत खराब होने के कारण महिला को चंडीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला के प्लेटलेटस में कमी आने लगी थी। इसके बाद महिला को 108 एम्बुलेंस में रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी जुल्फिकार अली और पायलेट संतोष ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रात करीब 2:10 पर मनीमाजरा के समीप हाउसिंग बोर्ड के पास वाहन रोक डिलीवरी करा दी।

महिला ने मेल चाइल्ड को जन्म दिया है। अब दोनों को चंडीगढ़ के हायर सेंटर में भर्ती किया गया है। ईएमटी जुल्फिकार ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि महिला में प्लेलेट्स में गिरावट के चलते महिला को नाहन से रेफर किया गया था। मनीमाजरा के पास महिला की सफल डिलीवरी कराई गई है।