राज्य स्तरीय हिमाचल स्थापना दिवस समारोह इस साल शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होगा। जिसकी तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। उपायुक्त शिमला राजेशवर गोयल ने कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत प्रदेशवासियों को शुभ संदेश दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाईड की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। जिन्होंने रिहर्सल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों और शिमला नगर के स्कूलों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर योग प्रदर्शन भी होगा।

दरअसल आजादी के बाद 15 अप्रैल, 1948 को 28 पहाड़ी रियासतों को मिलाकर नया प्रांत बनाया गया था। प्राकृतिक सौंदर्य और लोगों की सादगी के अलावा कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिनकी वजह से हिमाचल पूरे देश में सबसे आगे है। इनमें से बहुत सी बातें प्रदेश की अच्छी राजनीति की वजह से संभव हो पाई हैं और उसका श्रेय भी प्रदेश की जनता को जाता है।

आइए जानते हैं, हिमाचल प्रदेश के बारे में कुछ ऐसी बातें, जो आपको मालूम होनी चाहिए। यह जानकारी कभी किसी जीके के टेस्ट में काम आ सकती हैं और कभी किसी और राज्य के दोस्त के सामने बहस करने में भी काम आ सकती है।

1. 'हिमाचल प्रदेश' नाम संस्कृत के विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा ने दिया था।

2. भारत का 18वां राज्य बना था हिमाचल प्रदेश।

3. हिमाचल की इकॉनमी पूरे देश की तीसरी सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी है।

4. प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा इनकम के मामले में हिमाचल प्रदेश देश में चौथे नंबर पर है।

5. प्रदेश की इकॉनमी तीन चीज़ों पर निर्भर करती है- 1 बिजली 2. पर्यटन और 3. खेती

6. पॉलिथीन और तंबाकू पर बैन लगाने के बाद उसे सही तरीके से लागू करने में हिमाचल प्रदेश सबसे आगे है।

7. पूरे देश के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में अपराध की दर बेहद कम है।

8. हिमाचल की 90 फीसदी आबादी गांवों और छोटे कस्बों में रहती है।

9. कागजों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में हर घर में टॉइलट है।

10. साल 2005 में आई ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल की रिपोर्ट कहती है कि भारत केरल के बाद देश का दूसरा सबसे कम करप्ट राज्य है।

11. प्रदेश की आबादी 6,856,509 है। यानी हमारे प्रदेश की आबादी पूरे देश की आबादी की 0.57 फीसदी है।

12. हिमाचल प्रदेश में 32 ऐसी बोलियां हैं, जिनमें एक-दूसरे से अच्छा खासा फर्क हैं।

13. प्रदेश की 95 आबादी हिंदू है।

14. UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल शिमला-कालका रेलमार्ग और पठानकोट-जोगिंदर नगर मार्ग काफी फेमस हैं।

15. हिमाचल प्रदेश देवभूमि कहलाता है, क्योंकि यहां गांव-गांव में देवता व मंदिर हैं। साथ ही हर जगह लोकप्रिय मेले और त्योहार आदि मनाए जाते हैं।

समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…