Follow Us:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

DESK |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वागत किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार तथा प्रदेश सरकार एवं सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

वहीं राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है. यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. रिज व मालरोड़ पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है. 1500 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं. राष्ट्रपति ‌8 मई को वापिस दिल्ली लौट जाएगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरान करेंगी. छह मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी. शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है. आठ मईको राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली लौटे जायेंगी.