Categories: हिमाचल

राष्ट्रपति का अभिभाषण आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पुष्टि: किशन कपूर

<p>कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर ने आज से आरम्भ संसद सत्र में प्रस्तुत राष्ट्रपति के अभिभाषण को मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की पुष्टि कहा है। आज राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तुत अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि गत वर्ष कोविड जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद जिस तरह से देश को इस चुनौती का मुकाबला करने योग्य वर्तमान सरकार ने बनाया वह निःसंदेह प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में गांव के बहुआयामी विकास के संकल्प को दोहराया गया है जो यह संकेत देता है कि वर्तमान सरकार का गांव के विकास के लिए तैयार रोड मैप निकट भविष्य में सकारात्मक परिणाम देने प्रारम्भ कर देगा। अभिभाषण में सीमांत और छोटे किसानों का उल्लेख इस आशय का संकेत है कि भारत सरकार देश के सीमांत और छोटे किसानों के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर है।</p>

<p>कपूर ने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को जिनकी संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है, बहुत से प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में खाद्यान्न उपलब्धता में रिकार्ड वृद्धि किसानों की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता को उर्जादाता बनाने का अभियान भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है जो वर्तमान सरकार की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

6 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago